NATO Article 4: नाटो का आर्टिकल 4 यूक्रेन और रूस के तनाव के बीच बहुत चर्चा में है और वायरल हो रहा है। यह और अधिक चर्चा में इसलिए आया क्योंकि रूस द्वारा पोलैंड पर किए गए ड्रोन कार्यवाही के कारण आर्टिकल 4 को नाटो सदस्य द्वारा एक्टिवेट कर दिया गया है जिसमें पोलैंड शामिल है। आर्टिकल 4 नाटो सदस्य कंट्री द्वारा बनाया गया है एक सामूहिक नियम है, जिसको नाटो कंट्री अपने सुरक्षा को देखते हुए लागू करते हैं।

Table of Contents
What is NATO In The World
NATO जिसका पूर्ण रूप नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन है। जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 में उत्तर अटलांटिक क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा के लिए बनाया गया था, यह संगठन बहुत सारे देशों के सहयोग से बना हुआ है जो की संधि आधारित है और सभी देश आपस में एक दूसरे की सुरक्षा मैं सम्मिलित और सहयोग प्रदान करने के लिए अग्रसर रहते हैं।
NATO Founded Where And Which Country
NATO की स्थापना 4 अप्रैल सन 1949 में वॉशिंगटन डी.सी. में हुआ, जो की संयुक्त राज्य अमेरिका(USA) का भाग है।
What is NATO’s Article 4
नाटो सदस्यों द्वारा अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ नियम बनाए गए थे जिसमें से आर्टिकल 4 भी एक नियम है, इस नियम के अंतर्गत यदि किसी नाटो सदस्य देश को अपनी सुरक्षा पर, अपने क्षेत्र की अखंडता पर या राज्य की संप्रभुता पर खतरे का आभास या किसी दुश्मन देश द्वारा हमले की आशंका हो तो वह बाकी नाटो सदस्यों को औपचारिक रूप से अपने देश की सुरक्षा के लिए औपचारिक परामर्श के लिए बुला सकता है।
आर्टिकल 4 में कोई सैन्य कार्यवाही से संबंधित नियम नहीं होता है इसमें सिर्फ स्थिति का आकलन करने और दुश्मन देश के द्वारा किए गए कार्यवाही के जोखिमों को साझा करने और आगे की रणनीति बनाने के लिए मंच प्रदान करता है जो की एक बहुत जरूरी आवश्यकता है।
आर्टिकल 4 में कोई भी सैन्य कार्यवाही से संबंधित नियम फिलहाल नहीं है, लेकिन इसमें कार्यवाही से संबंधित सिर्फ परामर्श एवं अन्य सदस्य देशों से उनकी राय एवं परामर्श जानने के लिए लागू किया जाता है।
What is NATO’s Article 5 Details
नाटो का आर्टिकल 5 नाटो सदस्यों की सामूहिक सुरक्षा का सिद्धांत है इस आर्टिकल के अंतर्गत यदि किसी भी एक नाटो सदस्य देश के ऊपर किसी भी दुश्मन देश द्वारा हमला किया जाता है तो नाटो द्वारा उसे हमले को सभी नाटो देश के ऊपर हमले जैसा माना जाएगा और उस हमले के जवाब में सिर्फ ना ही वही देश जिस पर हमला हुआ है बल्कि अन्य नाटो देश भी संयुक्त रूप से दुश्मन देश के ऊपर सैन्य कार्रवाई एवं व्यापक कदम उठाने का प्रयास करते हैं और सामूहिक रूप से हमला करते हैं।
नाटो आर्टिकल 4 लागू होने के बाद यदि आवश्यकता हो तो नाटो आर्टिकल 5 लागू होता है, जो की युद्ध के रूप में परिवर्तित हो जाता है इसलिए यह कभी लागू नहीं होना चाहिए क्योंकि यह पूरे विश्व के लिए अच्छी बात नहीं है।
History Of NATO Article 4 and Article 5
इतिहास में आर्टिकल 4 का उपयोग कई बार हो चुका है, और अभी इसको लागू किया गया है। परंतु आर्टिकल 5 अब तक केवल अमेरिका में हुए 9/11 हमले के बाद सक्रिय रूप से लागू किया गया था, इसके बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था और वहां पर अमेरिकी आर्मी नाटो आर्मी ने अपना सैन्य बेस बना लिया था।
War Can Be Happen After NATO’s Article 4
आर्टिकल पर लागू होने के बाद युद्ध होने की संभावना बनी रहती है लेकिन यदि कोई भी कंट्री परामर्श के बाद, चर्चा के बाद यदि सामान्य हो जाए तो युद्ध की आवश्यकता नहीं होगी। आर्टिकल पर लागू होने के बाद युद्ध ही होगा ऐसा इसमें नहीं है इसमें नाटो सदस्यों द्वारा आपसी परामर्श लिया जाता है और आगे की रणनीति तय की जाती है। Article 4 युद्ध से बचाव और एस्केलेशन नियंत्रण युद्ध से निवारण का एक महत्वपूर्ण औजार है।
21वीं सदी में बहुत सारे देशों के पास परमाणु हथियार होने और परमाणु जोखिम के कारण जिससे महाद्वीपीय तबाही होने की आशंका हो सकती है जिसके करण युद्ध को प्राथमिकता ना देकर इसके रोकथाम और निवारण को और अच्छे उद्देश्य वाले उपायों को प्रायोरिटी दी जाती है।
How Many Members Country in NATO
अभी हाल ही में उपलब्ध जानकारी के अनुसार NATO (North Atlantic Treaty Organization) में सक्रिय देश की संख्या 32 है जो कि नाटो के सदस्य देश है।
NATO Countries Name and List-
| Albania 🇦🇱 | 🇫🇮Finland | 🇱🇹Lithuania | 🇷🇴Romania |
| 🇧🇪Belgium | 🇫🇷France | 🇱🇺Luxembourg | 🇸🇰Slovakia |
| 🇧🇬Bulgaria | 🇩🇪Germany | 🇲🇪Montenegro | 🇸🇮Slovenia |
| 🇨🇦Canada | 🇬🇷Greece | 🇳🇱Netherland | 🇪🇸Spain |
| 🇭🇷Croatia | 🇭🇺hungary | 🇲🇰 North Macedonian | 🇸🇪Sweden |
| 🇨🇿Czech Republic | 🇮🇸Iceland | 🇳🇴Norway | 🇹🇷Turkey |
| 🇩🇰Denmark | 🇮🇹Italy | 🇵🇱Poland | 🇬🇧United Kingdom |
| 🇪🇪Estonia | 🇱🇻Latvia | 🇵🇹Portugal | 🇺🇸United States America |
FAQ-
Article 4 कब लागू होता है?
जब किसी नाटो सदस्य को अपने देश की सुरक्षा पर खतरे का आभास हो वह सदस्य देश अन्य अपने नाटो सदस्य देश से सामूहिक परामर्श साझा करना चाहे तब यह लागू होता है।
Article 4 लागू होने के बाद युद्ध होता है?
Article 4 सैन्य कार्रवाई से संबंधित नहीं है अर्थात आर्टिकल 4 लागू होने के बाद युद्ध ही होगा ऐसा नहीं है, इस आर्टिकल के अंतर्गत नाटो देश आपस में अपनी देश की सुरक्षा पर आपस मे चर्चा करते हैं और आगे की रणनीति तय करते हैं।
Nato Article 5 कब लागू होता है?
आर्टिकल 4 लागू होने के बाद यदि युद्ध की स्थिति बनती है तो सभी नोटों देश आपसी चर्चा के बाद article 5 लागू करने परअपनी सहमति प्रदान करते है ,और दुश्मन देश पर हमला कर सकते है।अर्थात यदि नाटो सदस्य देशों के किसी भी देश पर कोई भी सैन्य कार्यवाही होगा तो नाटो देश उस कार्यवाही को अपने देश पर कार्यवाही समझेगा और सभी साथ मिलकर दुश्मन देश एक्शन लेगा।
Also Read This…
Perplexity AI : शिक्षा के क्षेत्र में इसके महत्वपूर्ण उपयोग।
निष्कर्ष-
NATO का Article 4 नाटो सदस्य देशों की सुरक्षा के लिए परामर्श करने और रणनीति साझा करने के लिए महत्वपूर्ण है जो की स्थिति की गंभीरता को आकलन करने और उससे संबंधित रणनीति और निर्देश बनाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है। Article 4 का सक्रिय होना कोई युद्ध नहीं है बल्कि यह नाटो सदस्यों के बीच सुरक्षा से संबंधित राजनीति एकजुट का संकेत है।
यदि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी तो आप हमें अपना सुझाव जरूर साझा करें और अपनी राय जरूर प्रदान करें । इससे संबंधित यदि आपका कोई प्रश्न होगा तो आप हमें हमें जरूर बताएं और इस जानकारी को अपने ग्रुप में जरूर शेयर करें धन्यवाद