Sarvam AI: India’s Own “Sovereign AI”Revolution from Bangalore

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Introduction Of Sarvam AI: आज जब पूरी दुनिया में AI(Artificial Intelligence) की बात होती है, तो हम सबके दिमाग में सबसे पहले Google Gemini, ChatGpt (Open AI) या Perplexity AI ऐसे बड़ी कंपनियों का नाम आता है। लेकिन अब भारत इस आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के दौड़ में पीछे नहीं है, भारत भी बाघ की तेज रफ्तार के जैसे आगे बढ़ रहा है। भारत की अपनी “AI शक्ति” का प्रारंभ बेंगलुरु के एक स्टार्टअप Sarvam AI के रूप में हुआ है।

Sarvam AI केवल एक कंपनी नहीं है, बल्कि यह भारत के ‘Sovereign AI’ (संप्रभु एआई) बनने के एक महान सपने की दिशा मे अग्रसर है। बेंगलुरू आधारित इस स्टार्टअप कंपनी ने हाल ही मे ऐसे मॉडल प्रस्तुत किए हैं जो न केवल indian language को गहराई से समझते हैं, बल्कि कुछ क्षेत्र मे वैश्विक दिग्गजों जैसे (Google और ChatGpt) को भी पीछे छोड़ रहे हैं।

Sarvam AI The Indian AI Startup Beating Global Giants ChatGPT and Gemini

What is Sarvam AI?

आपके प्रश्न sarvam ai क्या है? का उत्तर है की यह यह एक Bengluru Based भारतीय AI Start-Up है जिसे 2023 में स्थापित किया गया था। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी का मुख्य उद्देश्य भारत राष्ट्र के विविध भाषाओं और सांस्कृतिक संदर्भों के लिए अनुकूलित (Customized) ‘Large Language Models’ (LLMs) बनाना है।

उदाहरण जैसे चैट जीपीटी प्रमुख रूप से अंग्रेजी डाटा पर प्रशिक्षित है, इसी प्रकार ‘Sarvam AI’ का ‘OpenHathi’ या ‘Sarvam Vision’ मॉडल विशेष रूप से हिंदी और अन्य 22 आधिकारिक भारतीय भाषाओं की जटिलता को समझने के लिए इसको इन कंपनी(sarvam ai) के द्वारा बनाया गया है।

Main Key Points(मुख्य बिंदु) :

स्थापना: इसकी शुरुआत डॉ. विवेक राघवन और डॉ. प्रत्युष कुमार द्वारा की गई, जो पहले UIDAI (आधार) और AI 4Bharat जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके है।

लक्ष्य: इनका ध्यान “Voice-First”(भाषा प्रथम) और Multilingual(बहुभाषी) AI पर है, जो फ्रॉम इंटरनेट और कम पावर वाले डिवाइसेज पर भी चल सके।

Sarvam AI की प्रमुख उपलब्धियां और मॉडल्स

Sarvam AI ने बहुत ही कम समय मे कई क्रांतिकारी मॉडल्स लॉन्च किये है:

  1. OpenHathi(ओपन हाथी) यह sarvam ai का पहला प्रमुख मॉडल है। Open Hathi Llama आधारित एक हिंदी LLM (बड़े लैंग्वेज मॉडल)है, जो हिंदी और इंग्लिश को बहुत प्रभावी ढंग से समझता है और रिस्पांस देता है। यह मॉडल भारत के ग्रामीण इलाकों में AI ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की पहुंच बढ़ाने के लिए बनाया गया है।
  2. Sarvam Vision(सर्वम विजन): 2026 फरवरी में लॉन्च हुआ यह सर्वम विजन 3-Billion parameter वाला विजन- लैंग्वेज मॉडल है। इसने ‘Document Intelligence’ मे महारत हासिल की है। यह जटिल पीडीएफ, ऐतिहासिक दस्तावेजों और हस्तलिखित भारतीय लिपियों को स्कैन कर उन्हें डाटा में बदल सकता है।
  3. Sarvam Audio(सर्वम ऑडियो): यह एक “Audio- First” Model है। यह भारत की 22 भाषाओं की बालियां और उच्चारण(accents) को समझ कर सटीक स्पीच-टू-टेक्स्ट और ट्रांसलेशन करता है।

क्यों Sarvam AI “Google Gemini” और “ChatGpt से अलग है?

अधिकतर यह सवाल उठता है कि जब हमारे पास पहले से ही शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) टूल्स हैं, तो सर्वम एआई(Sarvam AI) की क्या जरूरत है? इसका उत्तर इन 4 बिंदुओं में छिपा है:

Linguistic Depth (भाषाई गंभीरता)

विश्व में मौजूद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल भारतीय भाषाओं को द्वितीय ‘Secondary’ भाषा के रूप में मानते हैं। Sarvam AI हमारे भारतीय भाषाओं को प्राथमिक (Primary) भाषा मानकर काम करता है, जिससे क्षेत्रीय भाषाओं में सटीकता(Accuracy) कहीं अधिक होती हैं।

Cost and Efficiency (लागत और दक्षता)

Sarvam के मॉडल्स छोटे (3B-7B parameters) और कुशल हैं। इन्हें रन करने के लिए महंगे क्लाउड सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती यह साधारण स्मार्टफोन पर भी काम कर सकते हैं।

Data Sovereignty (डाटा संप्रभुता)

भारत का डाटा भारत के भीतर ही प्रक्रिया और स्टोर हो, यह सुनिश्चित करना Sarvam (सर्वम) का लक्ष्य है।

Document Intelligence(दस्तावेज बुद्धिमता)

भारत के सरकारी रिकॉर्ड्स और पुरानी फाइलों को digitize करने के लिए सर्वम विजन जैसे बहुत ही उपयोगी है।

Sarvam AI’s Impact On Indian economy and society

Sarvam AI का प्रभाव केवल तकनीक तक सीमित नहीं है:

  • Education(शिक्षा): ग्रामीण एरिया में रहने वाले छात्रों के लिए उच्च स्तरीय ट्यूटोरिंग उपलब्ध होगी।
  • E- Governance(ई- गवर्नेंस): सरकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को अपनी मातृभाषा में बोलकर मिल सकेगी। जिससे यह यूजर फ्रेंडली होगा और उपयोग करने में आसान होगा।
  • Bussiness (बिजनेस): भारतीय कंपनियां अपने कॉल सेंटर्स और कस्टमर सपोर्ट के लिए Sarvam AI के API’s का उपयोग कर सकती है, जो भारतीय यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाती है।

Sarvam AI Founder

Sarvam AI बेंगलुरु में स्थित एक भारतीय अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप है, जिसकी स्थापना 2023 में विवेक राघवन और प्रत्यूष कुमार द्वारा की गई थी। सर्वम एआई प्रमुख रूप से ‘Foundational AI Model’ और ‘Large Language Models’ (LLMs) विकसित करती है, जो विशेष रूप से भारतीय भाषाओं और स्थानीय डाटा पर प्रशिक्षित(Trained) किये गए हैं।

  • Example: Sarvam AI द्वारा हाल ही में लॉन्च हुआ ‘Bulbul V3’ एक अत्याधुनिक ‘टेक्स्ट टू स्पीच’ मॉडल है, जो हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को बिल्कुल इंसानी लहजे में बोल सकता है।

Also Read:

CG TET Result 2026: कब आएगा छत्तीसगढ़ टीईटी रिजल्ट और मॉडल उत्तर? डायरेक्ट लिंक और लेटेस्ट अपडेट देखें!

Future Of Saravam AI

भारत के बेंगलुरु का यह स्टार्टअप कंपनी अब तक तक $53 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग जुटा चुका है। इनका लक्ष्य केवल मॉडल बनाना नहीं है, बल्कि एक ऐसा एक सिस्टम तैयार करना है जहां पर हर भारतीय डेवलपर अपनी भाषा में AI apps बना सके। भारत सरकार के ‘India AI Mission’ के तहत भी इसे महत्वपूर्ण भूमिका दी जा रही है।

Conclusion(निष्कर्ष):

Sarvam AI ने साबित कर दिया है कि भारत केवल तकनीक का उपभोक्ता(Consumer) नहीं, बल्कि निर्माता(Creator) भी बन सकता है। ” बेंगलुरु से विश्व के लिए” के मंत्र के साथ, यह कंपनी भारत को एक ‘AI Superpower’ बनाने की रह पर है।

Leave a Comment